बिसौली। उच्च प्राथमिक विद्यालय करखेड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में इ. प्रधानाध्यापक शोभित कुमार यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय में ग्रामीण सतीश, मुनेंद्र सिंह, अरुण, चरन सिंह, प्रीति, मोहित, जानू शर्मा, मोनू, कुंदन, काजल आदि बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com