श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी -शास्त्री जयंती
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के द्वारा पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु विशेष जागरूकता अभियान के तहत निकाली प्रभात फेरी
बदायूं, मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन समारोह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
प्रातः काल 9:00 बजे अपर जिला जज विकास सिंह ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ. छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी की जय,लाल बहादुर शास्त्री की जय,देश के अमर शहीदों की जय के जयकारों से वातावरण देशभक्ति मय कर दिया.
इस अवसर पर माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशानिर्देशन में और माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जिला जज बदायूं, महोदय के कुशल निर्देशन में, श्री विकास सिंह अपर जिला जज, द्वारा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीरा चौकी, बदायूं में दिनांक 02-10-2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मोत्सव पर प्रातःकालीन सभा में उपस्थित होकर पाक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु विशेष जागरूकता अभियान और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ललित मौर्य ने तथा प्रभात फेरी का संचालन अशोक मौर्य ने किया.
जिसमें विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश वैश्य, अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार, मुनेन्द्र सिंह adgc, प्रीति सिंह, राजकुमार सिंह सेंगर, अशोक कुमार,आचार्य परिवार एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह जानकारी प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित रस्तोगी द्वारा दी गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com