2:45 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: बटाई के खेत में धान लगाने पर दलित महिला से गाली-गलौज और मारपीट

बदायूं: बटाई के खेत में धान लगाने पर दलित महिला से गाली-गलौज और मारपीट, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज।

बदायूं 2 अक्टूबर।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव कठौली में बटाई पर खेती करने को लेकर दलित महिला से जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज की है।

प्रार्थिनी मोहन देवी पत्नी नवल किशोर निवासी कठौली का आरोप है कि वह लंबे समय से गांव के ही राजेन्द्र सिंह के खेत बटाई पर करती आ रही हैं। 16 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे वह पति और बच्चों के साथ खेत में धान की पौध लगा रही थीं, तभी गांव के ही सुरेन्द्र सिंह पुत्र तेज सिंह ने खेत अपना बताते हुए गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पति बचाने दौड़ा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने खेत पर काम के दौरान बुरी नीयत से दबोचने की भी कोशिश की, लोकलाज के कारण पहले शिकायत नहीं की। 21 जुलाई की शाम आरोपी अपने पुत्र के साथ घर पर आकर शिकायत वापस न लेने पर गांव से निकालने की धमकी देने लगा।

पीड़िता ने पहले थाना सिविल लाइन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, कार्रवाई न होने पर पुलिस महानिरीक्षक बरेली और पुलिस महानिदेशक लखनऊ को प्रार्थना पत्र भेजा। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.