बदायूं: कचहरी परिसर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, कोर्ट के आदेश पर तीन पर FIR।
बदायूं 2 अक्टूबर।
कलेक्ट्रेट कम्पाउंड में चैंबर में बैठकर मुवक्किल की पत्रावली देख रहे अधिवक्ता पर गाली-गलौज और जानलेवा हमला करने के मामले में थाना सिविल लाइन में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
पीड़ित भगवान सरन (37) पुत्र निरंजन लाल निवासी कस्बा रुदायन, वार्ड-5, तहसील बिल्सी, थाना इस्लामनगर ने न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कलेक्ट्रेट कम्पाउंड में अधिवक्ता सुरेन्द्र पाल, जितेन्द्र पाल के चैंबर पर प्रैक्टिस करते हैं। 7 अगस्त 2026 की सुबह करीब 11 बजे वह चैंबर में बैठे थे, तभी कलावती पत्नी रामनिवास निवासी भतरी गोवर्धन थाना बिल्सी और उसके दो सगे भाई प्रमोद व पंकज पुत्रगण लालाराम निवासी उसावां वार्ड-8 चैंबर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर जमीन पर गिरा दिया।
शोर सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई और बीच-बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसमें अधिवक्ता को गुम व खुली चोटें आईं।
पीड़ित का आरोप है कि रिपोर्ट लिखाने सिविल लाइन थाने गया तो पुलिस ने मेडिकल कराया, लेकिन केस नहीं लिखा। 13 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मानवाधिकार आयोग दिल्ली को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण ली।
अदालत के आदेश पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने धारा 173(4) BNSS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक भूप सिंह को सौंपी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com