उझानी: घंटाघर पर गूंजे बापू-शास्त्री के जयकारे, कांग्रेस ने ध्वजारोहण कर दी श्रद्धांजलि।
उझानी, बदायूं 2 अक्टूबर ।
2 अक्टूबर को नगर के घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। नगर अध्यक्ष रियासत खां ठेकेदार व वरिष्ठ नेता बब्लू सैफी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
नगर अध्यक्ष रियासत खां ठेकेदार ने कहा कि इन महान सपूतों के बलिदान से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें बापू के सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए।
वरिष्ठ नेता बब्लू सैफी ने कहा कि बापू और शास्त्री जी जैसे महान व्यक्तित्व से हमें देश सेवा की प्रेरणा मिलती है। उनका सादा जीवन और उच्च विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. अरुण पाराशर, डॉ. खलील अहमद, मुजाहिद रजा, अनिल वार्ष्णेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com