उझानी: गंजशहीदा मोहल्ले में गंदगी-जलभराव से हाहाकार, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी।
उझानी, बदायूं 2 अक्टूबर ।
नगर के मोहल्ला गंजशहीदा, नझियाई इलाके में गंदगी और जलभराव से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। समस्या का समाधान न होने पर कांग्रेस ने आंदोलन की धमकी दी है।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रियासत खां ठेकेदार ने आरोप लगाया कि पालिका का सौतेला व्यवहार नहीं चलेगा। नझियाई और गंजशहीदा मोहल्ला गंदगी से अटा पड़ा है। कश्यप पुलिया के पास पूरन पहलवान के मकान से मिहीलाल के मकान तक, जीवन के मकान से भगवान दास कारीगर के मकान तक और यादव पहलवान के मकान तक की गली में नालियां बंद पड़ी हैं।

शुक्रवार को नगर अध्यक्ष रियासत खां, चन्द्रपाल कश्यप, अरुण पाराशर, मुजाहिद खां, निर्मला देवी, हरप्यारी, गीता देवी, शीला देवी, नन्ही, शारदा, आशिक, सरवन समेत मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका में शिकायत कर सफाई की मांग की।
चेतावनी दी कि जल्द सफाई और जल निकासी दुरुस्त नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com