2:10 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

उसैहत में बुखार की दवा लेने पहुंची महिला की मौत, क्लीनिक पर पुलिस ने लगाया ताला

बदायूं

उसैहत में बुखार की दवा लेने पहुंची महिला की मौत, क्लीनिक पर पुलिस ने लगाया ताला

केशव गुप्ता

उसैहत। थाना उसैहत क्षेत्र में अंजलि क्लीनिक पर बुखार की दवा लेने पहुंची एक महिला की अचानक मौत हो गई। मृतका की पहचान करिश्मा पत्नी जितेंद्र जाटव निवासी शाहपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि करिश्मा बुखार की दवा लेने के लिए अंजलि क्लीनिक पहुंची थी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर आरवी, बरेली वाले को पूछताछ के लिए बैठाया गया। पुलिस ने क्लीनिक पर ताला भी लगा दिया।
परिजनों के अनुसार, महिला को निजी वाहन से बदायूं भेजा गया। डॉक्टर द्वारा महिला की मृत्यु की बात बताए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बताया गया है कि करिश्मा की शादी करीब एक वर्ष पहले ही हुई थी और उसका सात माह का अबोध पुत्र भी है। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.