2:10 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव। मोहन लाल बाल विद्या मंदिर में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई

मोहन लाल बाल विद्या मंदिर में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई

कुंवर गांव। मोहन लाल बाल विद्या मंदिर में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक शेष माहेश्वरी, प्राचार्य दिनेश पाल सिंह, नवीन कुमार, अनिशी शर्मा, दीक्षा शर्मा, राम सनेही, नरेंद्र आदि ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जन्मदिवस को याद किया।

इस अवसर पर विद्यालय में कला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं सुधा, गोपाल, कमल, बृजेश, सुहानी, साक्षी, रश्मि, मीनाक्षी, निधि, अर्चना, पुष्कर, लव राजपूत और अजय द्वारा बनाए गए चित्र सराहनीय रहे। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.