2:46 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

गांधी जयंती एवं स्वच्छता अभियान के अवसर पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छता और जागरूकता का संदेश

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आज गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों, आदर्शों एवं उनके द्वारा दिए गए सामाजिक जागरूकता के संदेश को स्मरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की NCC इकाई की कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।NCC कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान NCC कैडेट सोनि कुमारी ने POCSO Actके विषय पर महत्वपूर्ण एवं जागरूकतापरक वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और आदर्शों को समर्पित एक कविता का पाठ भी किया।इस अवसर पर NCC की CTO अवनीषा वर्मा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए स्वच्छता अभियान के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित रहने वाली गतिविधि नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन एवं विचारों का उल्लेख करते हुए बताया कि गांधीजी ने अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा था। उनके आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी की जयंती के साथ-साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। दोनों महान व्यक्तित्वों के जीवन, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, देशप्रेम एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से NCC कैडेट्स ने स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान कैडेट्स के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.