1:13 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी: एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में मनी गांधी-शास्त्री जयंती, सर्वधर्म सभा का हुआ आयोजन

उझानी: एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में मनी गांधी-शास्त्री जयंती, सर्वधर्म सभा का हुआ आयोजन।

उझानी (बदायूं) 2 अक्टूबर ।

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को दोनों महापुरुषों के चित्रों और उनके विचारों से सजाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट एवं उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत के साथ सर्वधर्म सभा का आयोजन हुआ।

छात्रा ईशी गुप्ता (9-C), तन्मय सक्सेना (10-C), रिदा एवं अक्षिता (9-A), आज्ञा गुप्ता (9-C) और शिक्षक प्रांजल शर्मा तथा शिक्षिका नविता गुप्ता ने हिंदी एवं अंग्रेजी में भाषण दिए। छात्रा सौम्या (7-A) ने प्रेरक कहानी प्रस्तुत की। विनम्रता, सादगी और ईमानदारी की मूरत लाल बहादुर शास्त्री के प्रसंगों ने सभी को प्रभावित किया।



इस मौके पर निदेशक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य और उपप्रधानाचार्या ने कहा कि आज के दौर में भी गांधी और शास्त्री जी के आदर्श पूर्णतः प्रासंगिक हैं, उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। इस दौरान सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.