1:12 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- विजिलेंस टीम की फिर से बड़ी कार्रवाई

विजिलेंस टीम की फिर से बड़ी कार्रवाई

सहसवान, बदायूँ। विद्युत चोरी रोकथाम एवं हाई लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत प्रवर्तन दल (विजिलेंस) बदायूँ ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है।

अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक प्रवर्तन दल शमशाद अली, अवर अभियन्ता हरीश कुमार मय टीम – मुख्य आरक्षी रामनिवास, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, आरक्षी सुनील कुमार व आरक्षी कृष्ण मुरारी द्वारा अनुबंधित वाहन के साथ सहसवान क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान मोहल्ला मोहद्दीनपुर, कस्बा व थाना सहसवान क्षेत्र में एक उपभोक्ता मीटर के अतिरिक्त LT पोल से 02 कोर की केबिल जोड़कर 7.191 किलोवाट लोड पर विद्युत चोरी करते हुए पाया गया।

मौके पर आंकलित लोड के अनुसार –
1 समरसेविल, 3 फ्रिज, 3 वाशिंग मशीन, 3 इन्वर्टर, 2 कूलर, 6 पंखे, 1 AC, 1 टीवी, 3 मिक्सी, 15 बल्ब* का उपयोग अवैध रूप से किया जा रहा था।

टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी की और संबंधित उपभोक्ता के विरुद्ध धारा 135 विद्युत अधिनियम 2003* के तहत वैधानिक कार्यवाही शुरू की गई।

प्रभारी निरीक्षक शमशाद अली ने बताया कि जनपद में चोरी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आम जनता से अपील है कि वैध कनेक्शन का ही उपयोग करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.