सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में गांधी-शास्त्री जयंती उल्लास के साथ मनाई गई

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, उल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पांडे ने ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात विद्यालय के आचार्यों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके विचार आज भी मानवता के लिए प्रेरणादायी हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान” देश के सैनिकों और किसानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव जागृत करता है। विद्यालय के आचार्यो ने गांधीजी एवं शास्त्रीजी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर आधारित भाषण, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रघुपति राघव राजा राम प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, सत्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। आचार्यों ने विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com