12:32 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अवनीश राय ने किया ध्वजारोहण, गांधी-शास्त्री को किया नमन

बदायूं: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अवनीश राय ने किया ध्वजारोहण, गांधी-शास्त्री को किया नमन।

बदायूं 2 अक्टूबर।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अवनीश राय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को नमन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.