उझानी: सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनी गांधी-शास्त्री जयंती, भारत माता के जयघोष से गूंजा परिसर।
उझानी (बदायूं) 2 अक्टूबर ।
अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उझानी में शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक रतन कुमार जिंदल ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उनके योगदान को याद किया गया। भारत माता के उद्घोष से पूरा विद्यालय प्रांगण गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पीसी पाल ने गांधी जी के अफ्रीका में रंगभेद नीति के खिलाफ सत्याग्रह से लेकर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन तक के क्रांतिकारी सफर का तथ्यात्मक विवरण प्रस्तुत किया। वहीं वक्ता राम प्रसाद ने लाल बहादुर शास्त्री के प्रधानमंत्री रहते देश के लिए अतुल्य योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य घनश्याम बाबू ने बच्चों को दोनों महापुरुषों के जीवन से सीख लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने पूरे भारत का भ्रमण कर क्रांति को एक डोर में पिरोकर आजादी का लक्ष्य तय किया और सविनय अवज्ञा, असहयोग व भारत छोड़ो जैसे आंदोलनों से अंग्रेजों से लोहा लिया।
कार्यक्रम का संचालन केशव त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर श्वेता शर्मा, पारस अग्रवाल, राजेश पाठक, प्रताप भानु सिंह, राजेश वर्मा, कुलदीप शर्मा, खुशबू वर्मा, राहुल यादव, यशवीर आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com