12:31 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बीआरबी मॉडल स्कूल में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सेफ्टी पर सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

बीआरबी मॉडल स्कूल में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सेफ्टी पर सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

बदायूं। बीआरबी मॉडल स्कूल, बदायूं में “साइबर सिक्योरिटी एंड सेफ्टी” विषय पर सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल जागरूकता एवं सुरक्षित तथा जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बृजेश भट्ट द्वारा किया गया। उन्होंने सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन्स श्रीमती मीता गुप्ता एवं श्री सौरभ प्रताप सिंह का स्वागत करते हुए इस महत्वपूर्ण कार्यशाला के आयोजन के लिए सीबीएसई का आभार व्यक्त किया।

रिसोर्स पर्सन्स ने अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता के माध्यम से साइबर सुरक्षा और डिजिटल सेफ्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर शिक्षकों को उपयोगी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बदलते डिजिटल परिवेश में सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार तरीके से तकनीक के उपयोग पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षकों ने पूर्ण उत्साह, सक्रिय सहभागिता एवं समर्पण के साथ भाग लिया। शिक्षकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सीखने, संवाद एवं विचार-विमर्श का प्रभावी मंच बना दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। ऐसी कार्यशालाएं शिक्षकों को नई डिजिटल चुनौतियों के प्रति सजग बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

“जागरूकता के साथ सीखें, जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ें—सुरक्षित डिजिटल भविष्य की ओर एक कदम।”

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.