पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल बदायूं के प्रांगण में दिनांक 2-10-26 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी कार्यकारिणी के सदस्यों ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर फूल माला अर्पित की। इसके उपरांत कक्षा VII के प्रद्युमन व कक्षा VIII की आराध्या गुप्ता ने इस शुभ अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किया व कक्षा V की एलिस, कक्षा III की योग्यता ने इस पावन अवसर पर कविता प्रस्तुत की। इसके साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती नजमा खान और श्रीमती आरती गुप्ता ने बच्चों को गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में बताया। इसके उपरांत विद्यालय के उपाध्यक्ष श्रीमती वीना कोचर जी ने बच्चों को पोक्सो अधिनियम 2012 से अवगत कराया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल जी ने बच्चों को गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी के उपदेशों के बारे में विस्तार से बताया। I इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा कोचर, प्रबंधक एडवोकेट राजेंद्र अनेजा, उप प्रबंधक सरदार रणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष संजय मलिक, गुरुद्वारा साहिब के उपाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, संजय कोचर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षिका कुमारी परमीत कौर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सरला यादव, श्रीमती पल्लवी रस्तोगी, श्रीमती सूची सक्सेना, श्रीमती चित्रा, श्रीमती सोनम सक्सेना, श्रीमती आरती गुप्ता, श्रीमती चांदनी पटेल, श्रीमती निदा, श्रीमती प्रियंका पांडे, श्रीमती तरुणा अरोड़ा, कुमारी परमीत कौर, कुमारी आकांक्षा, कुमारी मुस्कान गुप्ता, कुमारी सावली शर्मा , कुमारी जसमीत कौर, कुमारी प्रिया श्रीवास्तव एवं कुमारी ममता सहित समस्त शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com