11:40 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

मदरसा पैराडाइज अलापुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

अलापुर : मदरसा पैराडाइज अलापुर में गांधी जयंती का अवसर बड़े ही उत्साह और श्रद्धा-भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर राष्ट्रभक्ति के तरानों से गुंजायमान हो उठा।
समारोह की शुरुआत में मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया गया। इसके बाद छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविताएं, प्रेरक भाषण और नाटक प्रस्तुत कर दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को जीवंत कर दिया। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों में महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के मार्ग तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और सभी में मिठाइयां वितरित की गईं। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.