सिविल लाइन पुलिस ने 24 घंटे में तीन नाबालिग गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद किया
बदायूं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा हुए तीन नाबालिग बच्चों को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को ग्राम मौजमपुर छज्जू, थाना सिविल लाइन निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र और उसके दो दोस्तों के गुम होने के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन में मु0अ0सं0 346/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
बच्चों की बरामदगी के लिए थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिग बच्चों को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
– उपनिरीक्षक भूपसिंह
– कांस्टेबल 856 अमित कुमार
– कांस्टेबल 2636 अफसर सैफी
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com