11:00 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

उसहैत पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

उसहैत पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
बदायूं। अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उसहैत पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को थाना उसहैत पुलिस टीम ने ग्राम खिरिया तिराहे के पास बस स्टैंड से मुकदमा अपराध संख्या 208/2026, धारा 3(5)/103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त आशीष प्रताप सिंह पुत्र दुर्गपाल सिंह, निवासी ग्राम मडी नगला बीहट, थाना उसहैत, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर बताए गए स्थान पर पहुंचकर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व तथा थानाध्यक्ष उसहैत की अगुवाई में की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.