11:00 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

फैजगंज बेहटा पुलिस ने 10 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
बदायूं। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फैजगंज बेहटा पुलिस ने एक आरोपी को 10 जिंदा कारतूस (315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस टीम ने ग्राम अशोकपुर मोड़ के पास से कुलदीप पुत्र भूरे सिंह, निवासी ग्राम पाठकपुर, थाना फैजगंज बेहटा, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर के 10 जिंदा कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है।
बरामदगी के आधार पर थाना फैजगंज बेहटा में मु0अ0सं0 221/2026, धारा 3/25(1-B)a आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आपराधिक इतिहास:
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2021 में धारा 363/366 भादवि के तहत थाना फैजगंज बेहटा में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्तमान मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल परुसराम कुमार, कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल हरिकेश एवं कांस्टेबल मनोज सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.