सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
बादल गांव में गाली देने के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी ठंडा व तमंचे की बट चली, दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हुए
थाना कुंवरगांव क्षेत्र के बादल गांव में दरवाजे पर गाली देने के विरोध को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें दो पक्ष आपस में भिढ़ गए और जमकर लाठी डंडे व तमंचे की बट चले। वहीं एक पक्ष में पीछे से तमंचे मारने वाले का फोटो खींच लिया है। घायलों में एक पक्ष से 45 वर्षीय निराले सिंह पुत्र नरेश पाल सिंह, 11 वर्षीय दिनेश पुत्र निराले सिंह, 15 वर्षीय दीपमाला पुत्री निराले सिंह घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से 22 वर्षीय सोना पुत्री मुनेश पाल सिंह, 20 कृष्ण पाल सिंह पुत्र मुनेश पाल सिंह, 15 वर्षीय रोहतास पुत्र मुनेश पाल सिंह, 50 वर्षीय मुनेशपाल सिंह पुत्र मथुरा सिंह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षा कराया है। वहीं जिला अस्पताल में भी एक पक्ष डॉक्टर से भिढ़ गया और उसने चीख पुकार शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों का जिला अस्पताल में मेडिकल परिक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com