सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ब्लॉक सभागार सहसवान में स्वास्थ्य विभाग के लगे स्टॉल, आशाओं से संवाद कर प्रशस्ति पत्र वितरित किए – भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव
सहसवान, बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार सहसवान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं स्टॉल लगाए गए।
शिविर का निरीक्षण भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने आशा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी, नगर अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, भाजपा सहसवान मंडल के समस्त पदाधिकारी, पूर्व नगर अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम – एएनएम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट व स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी ने बताया कि शिविर में निःशुल्क बीपी, शुगर, एनीमिया एवं आयुष्मान कार्ड जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें 300 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा – “आशा कार्यकर्ता देश की हेल्थ व्यवस्था की रीढ़ हैं। कोरोना काल से लेकर अब तक गांव-गांव जाकर जिस समर्पण से कार्य कर रही हैं वह सराहनीय है। सरकार और संगठन उनके मान-सम्मान एवं सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है।”
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com