बिल्सी में 2 से 8 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरुमल शर्मा महाराज के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेपी जैन स्कूल, कछला रोड स्थित कथा स्थल पर होगा।
कथा आयोजन से पहले 2 अक्टूबर को सुबह सात बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों के अनुसार 108 महिलाएं कलश धारण कर सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर से यात्रा में शामिल होंगी। कलश यात्रा अटल चौक, सर्राफा बाजार और बालाजी तिराहा होते हुए जेपी जैन स्कूल स्थित कथा स्थल पहुंचेगी।
महंत श्री मटरुमल शर्मा महाराज ने बताया कि इस बार भी हनुमान जी को भव्य रथ के माध्यम से प्रतिदिन कथा श्रवण के लिए कथा स्थल ले जाया जाएगा। दोपहर करीब 12 बजे रथ सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम मंदिर से रवाना होगा और मोहल्ला संख्या पांच, अटल चौक, सर्राफा बाजार तथा बालाजी तिराहा होते हुए जेपी जैन स्कूल पहुंचेगा।
दोपहर 1:30 बजे से होगी कथा
श्रीमद्भागवत कथा का समय दोपहर 1:30 बजे से प्रभु इच्छा तक रहेगा। कथा व्यास जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज, पीठाधीश्वर, पुष्कर राजस्थान के श्रीमुख से कथा एवं प्रवचन होंगे।
कथा श्रवण के बाद हनुमान जी को पुनः भव्य रथ से जेपी जैन स्कूल से बालाजी तिराहा और पीपल बाबा मंदिर होते हुए सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर लाया जाएगा।
आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर दरबार के कार्यकर्ता स्वतंत्र राठी, पुष्कीन गांधी, चारु सोमानी, राजेश माहेश्वरी, प्रवीण वाष्र्णेय, जितेंद्र वाष्र्णेय, रोहित माहेश्वरी, कंटू माहेश्वरी, सौरभ सोमानी मिंटू, मोहित देवल, नीरज माहेश्वरी, मुकेश गुप्ता, वैभव बिड़ला आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com