अंबेडकरनगर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली से दरभंगा जा रही AC बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से करीब 40 मिनट तक रेस्क्यू अभियान चलाकर यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस और ट्रेलर के चालक समेत कंडक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com