8:47 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

शशांक राठौर की माता जी के निधन पर कांग्रेसजनों ने व्यक्त की शोक संवेदना

शशांक राठौर की माता जी के निधन पर कांग्रेसजनों ने व्यक्त की शोक संवेदना

[बदायूं/ बरातेगदार) आज दिनांक एक अक्टूबर 2026— सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव शशांक राठौर की माता जी के आकस्मिक निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का उनके निवास पर पहुंचना जारी है। इसी क्रम में, कांग्रेसजन ओमकार सिंह प्रदेश कॉर्डिनेटर उत्तर प्रदेश कांग्रेस, पूर्व जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं मोरपाल प्रजापति महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शशांक राठौर के निज निवास पहुंचा। वहां उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। नेताओं ने कहा कि इस कठिन समय में पूरी कांग्रेस पार्टी और परिवार के सभी सदस्य शशांक राठौर के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस दौरान एआईसीसी सदस्य जितेंद्र कश्यप, जिला महासचिव इगलास हुसैन आदि स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.