सहसवान मंडी में आढ़त में सेंधमारी, नकदी और बही-खाते चोरी।
सहसवान (बदायूं) 1 सितंबर।
सहसवान मंडी समिति में बुधवार रात चोरों ने आढ़त की दुकान में सेंध लगा दी। गुरुवार सुबह आढ़त स्वामी मोहम्मद हुसैन दुकान खोलने पहुंचे तो सामने शटर के पास गड्ढा खुदा मिला। चोरों ने पहले सामने से घुसने की कोशिश की, सफल न होने पर पीछे की दीवार में कुंबल लगाकर अंदर घुसे। दुकान में रखी नकदी और जरूरी बही-खाते चोरी कर ले गए। मौके पर औजार भी पड़े मिले। सूचना पर सहसवान कोतवाली पुलिस और पीआरवी टीम ने जांच शुरू की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com