8:21 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: ई-स्कूटी शोरूम में घुसकर हमला, तीन घायल

बदायूं: ई-स्कूटी शोरूम में घुसकर हमला, तीन घायल।

जरीफनगर (बदायूं) 1 अक्टूबर ।

थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में ई-स्कूटी शोरूम संचालक पर हमला हो गया। नैनोल बागवाला निवासी कासिम अली ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर शाम 6 बजे वह शोरूम में बैठे थे, तभी कई लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह पड़ोसी दुकान में घुसे तो हमलावरों ने वहां भी दो लोगों को पीट दिया। हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ित ने 30 सितंबर को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.