9:47 pm Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

सहसवान और इस्लामनगर में चला स्वच्छता अभियान

सहसवान और इस्लामनगर में चला स्वच्छता अभियान, राजेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ किया श्रमदान
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सहसवान नगर क्षेत्र और इस्लामनगर नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। जिले में अभियान के तहत स्वच्छता, पौधारोपण, स्वास्थ्य एवं अन्य सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। Budaun Amar Prabhat
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता की और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
अपने संबोधन में राजेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनसेवा और विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वच्छता एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करना है और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता जैसी गतिविधियों को अभियान का हिस्सा बनाया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.