सहसवान- में बिजली चोरों पर प्रवर्तन दल का शिकंजा: सहसवान में 14.840 किलोवाट की चोरी पकड़ी, उड़े होश
सहसवान (बदायूं)बिजली चोरों के खिलाफ चल रहे अभियान में प्रवर्तन दल बदायूं ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। एडीजी सतर्कता, एसपी सतर्कता और पुलिस अधिकारियों के कुशल निर्देशन में प्रवर्तन दल की टीम ने सहसवान क्षेत्र में छापेमारी कर एक बड़े बिजली चोर को रंगे हाथों धर दबोचा।
ऐसे पकड़ा गया चोर
बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक शमशाद अली के नेतृत्व में अवर अभियंता हरीश कुमार और उनकी टीम लाइन लॉस कम करने के लिए चेकिंग पर थी। तभी चौपाल चाय, चार नंबर चौकी, सहसवान में शीराज व शादाब पुत्र हामिद अली के यहां चेकिंग की गई। मौके पर दोनों बिना मीटर के सीधे कटिया डालकर ई-रिक्शा चार्ज करते हुए पाए गए। मीटर से जांच में चोरी की मात्रा 14.840 किलोवाट (LMV-2) निकली, जिसे देखकर टीम भी दंग रह गई।
धारा 135 में केस दर्ज, अब होगी वसूली
प्रवर्तन दल ने मौके से चोरी के साक्ष्य जुटाए, फोटो वीडियोग्राफी की और तत्काल धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी। अब चोरी करने वालों को भारी जुर्माना और जेल दोनों का सामना करना पड़ेगा।
प्रवर्तन दल के अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जिले में कहीं भी बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा और अगला नंबर किसी और चोर का हो सकता है।
/रविशंकर
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com