सहसवान- में बेमौसम बारिश से फसल तबाह, भाकियू महाशक्ति ने मुख्यमंत्री से मांगा 25 हजार प्रति बीघा मुआवजा
सहसवान (बदायूं)जनपद में लगातार हो रही बेमौसम बारिश और आपदा से किसानों की फसलें बर्बाद होने पर भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने मोर्चा खोल दिया है।
जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सहसवान के माध्यम से सौंपा।
बेमौसम बारिश से धान, बाजरा सहित सभी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे किसान की कमर टूट गई है। सरकार 25 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा देने का आदेश जारी करे।
आपदा की इस घड़ी में किसानों को राहत देते हुए उत्तर प्रदेश के सभी घरेलू बिजली बिल माफ किए जाएं।
ज्ञापन देने वालों में जिला संगठन महामंत्री अमित शर्मा, युवा अध्यक्ष महेश बाबू, तहसील अध्यक्ष सुतेश पाल, ब्लॉक महासचिव समसुद्दीन, तोमर सिंह, यदुवेश, कृष्ण चन्द्र, शिवपाल सिंह, किशन पाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
/रविशंकर
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com