7:10 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में पॉक्सो एक्ट 2012 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को प्राचार्या प्रोफेसर संध्या सक्सेना की अध्यक्षता में छात्राओं में बालिकाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से पॉक्सो एक्ट, 2012 (Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ भावना सिंह ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, 2012 के प्रमुख प्रावधानों, बाल यौन अपराधों की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान तथा किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । डॉ वंदना ने छात्राओं को साइबर माध्यमों से होने वाले संभावित अपराधों के प्रति भी सजग रहने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में बिना भय के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित सक्षम प्राधिकारी को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग प्राप्त हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.