7:10 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान

बिसौली। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद के नेतृत्व में सभासदों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना था। बृहस्पतिवार को एक घंटा एक दिन का संकल्प लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद के नेतृत्व में सभासदों ने स्वयं झाडू उठाकर सार्वजनिक स्थानों, गलियों और बाजारों की सफाई की। नगर पालिका ईओ रवि यादव ने बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सफाई करना ही नहीं, बल्कि आम जनता को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रवि यादव, सभासद रईस अहमद, राजेंद्र दिवाकर, सौरभ भिल्ला, कृष्णा गुप्ता, लिपिक राजीव कुमार, राजेश बाबू, गौरव, नीरज, शिब्बू गगन, सागर, आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.