6:48 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। संविलियन विद्यालय में बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

बिसौली। नगर के संविलियन विद्यालय में बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने छात्राओं को सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार के बीच अंतर समझाया। ताकि वह किसी भी अनुचित हरकत को तुरंत पहचान सके और बिना डरे शिक्षकों या अभिभावकों को बता सकें। उन्होंने छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में मदद के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला पावर लाइन 1090 पर निशुल्क तुरंत फोन कर सकती हैं। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मरक्षा, निडरता और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना था ताकि वह स्वयं को सुरक्षित रख सकें। इस मौके पर इ. प्रधानाध्यापक रश्मि गुप्ता, डा. दीप्ति शुक्ला, महिला कांस्टेबल कृष्णा, पलक, साक्षी, अक्षी, अनामिका, प्रिया यादव, रूबी रानी, पूजा शर्मा, राजाबेटी सूर्यपाणि, रूबी गुप्ता अन्तरबती आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.