कछला: वृद्धाश्रम पहुंचे सिविल जज, बुजुर्गों को बांटे फल-कपड़े, गंदे शौचालय देख जताई नाराजगी।
कछला बदायूं 1 अक्टूबर ।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को कछला गंगा घाट स्थित वृद्धाश्रम में सेवा और सम्मान का संगम देखने को मिला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव एवं सिविल जज अंकित रस्तोगी वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों को फल, कपड़े और शॉल वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा अधीक्षक महेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं।
सिविल जज अंकित रस्तोगी ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल साफ-सफाई के निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप और बुजुर्गों की सेवा की उन्होंने प्रशंसा की।
इस दौरान फार्मासिस्ट चंद्रप्रकाश, महेश गौतम, मुनीश राघव सहित सभी स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com