5:59 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में पॉक्सो एक्ट 2012 पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में गाँधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा पॉक्सो एक्ट, 2012 के प्रावधानों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ कर आज पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति विश्नोई के निर्देशन में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें
प्रथम विजेता कुमारी महक रहीं। द्वितीय स्थान पूर्णिमा तोमर ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान अस्मिता सागर को मिला।
प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और नारी सशक्तिकरण की दिशा में POCSO Act, 2012 के प्रावधानों एवं विधिक परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर डॉ संजय कुमार, डॉ राशेदा खातून डॉ जुनैद आलम, डॉ गौरव कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.