5:59 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

वडनगर (गुजरात) से वाराणसी जा रही बाइक रैली का वजीरगंज ब्लॉक में भव्य स्वागत

वडनगर (गुजरात) से वाराणसी जा रही बाइक रैली का वजीरगंज ब्लॉक में भव्य स्वागत

वजीरगंज। गुजरात के वडनगर से चलकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जा रही बाइक रैली का वजीरगंज ब्लॉक पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रैली के आगमन पर सदर विधायक एवं पूर्व नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी मशीन पर बैठकर लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का अभिनंदन किया।बाइक रैली का मुख्य संदेश “जन-जन संकल्प, संगठित रहें, एक रहें” रहा। रैली के माध्यम से एकजुटता, संगठन और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प जनभागीदारी अभियान के तहत लोगों को सरकार की विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा कार्यकत्रियों को धोती एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राघव सिंह, शिवम सिंह पुत्र ब्लॉक प्रमुख, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, जयपाल, दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य बनकोटा, बीडीओ शैली गोविल, चंद्रेश्वर मीणा, उपेंद्र मौर्य, रंजीत सिंह, जैकी वार्ष्णेय, राजू गुप्ता, दुर्वेश वार्ष्णेय, सूरजपाल सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.