5:59 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया, विकास क्षेत्र कादरचौक में वरिष्ठ नागरिक दिवस

प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया, विकास क्षेत्र कादरचौक में आज 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्यालय स्तर पर दादा दादी को सम्मान एवं अंतर पीढ़ीगत खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा वॉकाथॉन प्रोग्राम कराया गया साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापक जमीर अहमद ने प्रतिज्ञा ग्रहण- एक युद्ध नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई कि आज हम एकजुट होकर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यह प्रतिज्ञा लेते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र बल्कि स्वयं को नशा मुक्त बनाएंगे, क्योंकि परिवर्तन भीतर से शुरू होता है, इसलिए आओ मिलकर अपने भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें। मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। जय हिंद। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ससुर प्रेम पाल, वर्तमान प्रधान प्रशासक ससुर काशीराम, मीना देवी, गीता देवी, कमलेश कुमारी, उर्मिला देवी सहित दो दर्जन वृद्धजन उपस्थित रहे एवं स्कूल स्टाफ में जमीर अहमद व काजिम अली एवं सुनीता देवी का पूर्ण सराहनीय सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.