कछला: राधे लाल इंटर कॉलेज में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बताया गुड टच-बैड टच का अंतर।
कछला बदायूं ,1 अक्टूबर ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को राधे लाल इंटर कॉलेज कछला में पॉक्सो एक्ट-2012 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में न्याय पीठ बाल कल्याण समिति की सदस्य सुश्री सविता मालपाणी मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शिशुपाल सिंह ने की, जबकि संचालन प्रवक्ता अनिल कुमार यादव ने किया।
मुख्य वक्ता सविता मालपाणी ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों और परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गुड टच और बैड टच में अंतर, विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के उद्देश्य और छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित वातावरण के निर्माण में जन सहभागिता सुनिश्चित करने के बारे में बताया।
प्रधानाचार्य डॉ. शिशुपाल सिंह ने छात्राओं को डिजिटल अपराधों के बारे में जानकारी दी और उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग उचित दिशा में करना चाहिए और बाल अपराधों के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए।
इस दौरान शिक्षक राजेश कुमार, राम सिंह, सत्येन्द्र पाल, हिमांशु सक्सेना, दिनेश तोमर, शिक्षिका सुनीता माथुर, आरती शर्मा, शिफा अंसारी, तान्या शर्मा, मनोज कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com