गांधी जयंती पर गांधी उद्यान में होगा राष्ट्र राग का कीर्तन
बदायूं। 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर बदायूं के गांधी उद्यान में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्र राग “रघुपति राघव राजाराम…” का कीर्तन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन सूचना के अधिकार को दुर्बल बनाने के कार्य में संलग्न लोक सेवकों एवं राजकीय सेवकों की सद्बुद्धि की कामना के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से गांधीवादी सूचना सामाजिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपेक्षा की गई है।
कार्यक्रम के संबंध में हरि प्रताप सिंह राठोड़, अधिवक्ता, अध्यक्ष/संस्थापक, जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) ने जानकारी देते हुए कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर सत्य, पारदर्शिता और जनहित के मूल्यों को लेकर राष्ट्र राग का कीर्तन किया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com