बदायूं। बिसौली में युवती की मौत के मामले में सिपाही जीशान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती के भाई ने आरोप लगाया कि जीशान ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। दोनों के बीच करीब पांच साल से प्रेम संबंध बताया जा रहा है।
केस दर्ज होने के बाद जीशान छुट्टी लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम हरदोई भेजी गई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक कोचिंग सेंटर में हुई थी और बाद में दोनों ने शादी करने की सहमति जताई थी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com