1:57 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ: एसडीएम ने 6 लेखपालों के क्षेत्र बदले, तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

बदायूँ: एसडीएम ने 6 लेखपालों के क्षेत्र बदले, तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश।

ओमेन्द्र शाक्य अब्दुल्ला गंज उझानी से हटाऐ गये।

बदायूँ 1 अक्टूबर ।

शासकीय कार्यहित एवं जनहित में उपजिलाधिकारी बदायूँ ने तहसील के 6 लेखपालों की तैनाती में फेरबदल किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदे के अनुसार – आमेन्द्र पाल शाक्य जो अभी तक अब्दुल्लागंज और अतिरिक्त उझानी क्षेत्र देख रहे थे, उन्हें अब गुरुपुरी चन्दन क्षेत्र में तैनात किया गया है।
चन्द्रप्रकाश जो भकौरा और अतिरिक्त कुढ़ाशाहपुर में थे, उन्हें भकौरा में यथावत रखते हुए अब्दुल्लागंज का भी चार्ज दिया गया है।
मुदित उपाध्याय जो छतुईया में थे, उन्हें अब उझानी क्षेत्र में भेजा गया है और अतिरिक्त छतुईया का चार्ज दिया गया है।
नरेन्द्र यादव जो नाई और अतिरिक्त दहेमी, 2-रहमा वमनोसी में थे, उन्हें अब वाँदरी क्षेत्र में भेजा गया है और अतिरिक्त वमनोसी का चार्ज दिया गया है।
इसामुद्दीन जो बोंदरी और वमनोसी में थे, उन्हें अब नाई क्षेत्र में तैनात किया गया है और अतिरिक्त 1-दहेमी, 2-रहमा का चार्ज दिया गया है। श्रीमती पूजा गौतम जो गुरुपुरी चन्दन में थीं, उन्हें अब कुढ़ाशाहपुर क्षेत्र में तैनात किया गया है।

उपजिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वह उपरोक्त चार्ज परिवर्तन कराकर चार्ज लिस्ट दो प्रतियों में कार्यालय में जमा करें। इसकी सूचना भू-लेख अधिकारी और तहसीलदार बदायूँ को भी भेजी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.