1:02 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

सेवा यात्रा रूट-10 का मुड़िया धुरेकी से प्रस्थान, स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण किया

सेवा यात्रा रूट-10 का मुड़िया धुरेकी से प्रस्थान, स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण किया

बदायूँ :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक जा रही ‘सेवा यात्रा’ रूट-10 ने गुरुवार को मुड़िया धुरेकी स्थित एमजी ग्रीन रिजॉर्ट से अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। सेवा यात्रियों का स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र तथा बदायूँ का पेड़ा भेंट कर उनके द्वारा स्वागत किया गया।

इसी क्रम में एमजी ग्रीन रिजॉर्ट से प्रस्थान के उपरांत सेवा यात्रा राजकीय पशु चिकित्सालय, मुड़िया धुरेकी पहुंची। यहां सेवा यात्रियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके उपरांत सेवा यात्रियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश दिया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक जारी यह यात्रा विभिन्न स्थानों पर सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसंवाद से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा भावना का संदेश दे रही है।

इस अवसर पर चैयरमैन मुड़िया अनुपम पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित पाठक, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, वैभव मिश्रा आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.