भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा औरछी चौराहे से मुड़िया तक सेवा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत
विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए विकास को निरंतर गति देना जरूरी :- डॉ. हिमांग जोशी
25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा और सुशासन को दी प्राथमिकता :- डॉ. हिमांग जोशी
सेवा और समर्पण के भाव से एक परिवार की तरह आगे बढ़ रहे सेवायात्री :- डॉ. हिमांग जोशी
सेवा यात्रा देशभर के कार्यकर्ताओं को सेवा के संकल्प से जोड़ रही: डॉ. हिमांग जोशी
बिसौली :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक जा रही ‘सेवा यात्रा’ रूट-10 का जनपद बदायूँ में यात्रा के साथ पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हिमांग जोशी तथा जामनगर की सांसद पूनम दीदी का जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। तथा विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच जेसीबी द्वारा पुष्प वर्षा एवं फूल-मालाओं से सेवायात्रियों का उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद यात्रा फैजगंज बेहटा पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा सेवायात्रियों का स्वागत किया गया। यहां चौपाल एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं राष्ट्रहित के कार्यों पर संवाद किया गया। इसके पश्चात यात्रा मुड़िया पहुंची, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सेवायात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हिमांग जोशी ने कहा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निकली यह सेवा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और सुशासन की यात्रा से प्रेरणा लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि यात्रा के हर पड़ाव पर जिस तरह का अपनापन और परिवार जैसा भाव मिल रहा है, वह बेहद आत्मीय है। उन्होंने कहा कि वे गुजरात से हैं, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश से हैं और सेवायात्री अलग-अलग जिलों एवं राज्यों से आए हैं, लेकिन सभी एक परिवार की भावना के साथ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करना है तो विकास को आगे बढ़ाना होगा।
जामनगर की सांसद पूनम दीदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर जिस उत्साह और आत्मीयता के साथ लोग सेवायात्रियों का स्वागत कर रहे हैं, वह सेवा के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही इस अभियान का उद्देश्य है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक चल रही सेवा संकल्प यात्रा का बदायूँ में कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा रहे हैं। इसी सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सेवा के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह यात्रा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा औरछी, फैजगंज बेहटा और मुड़िया में जिस तरह बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया, वह अभियान के प्रति उत्साह को दर्शाता है।
इस अवसर पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर, चैयरमैन मुड़िया धुरकी अनुपम पाठक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित पाठक, कुंवर शिवम प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम शंखधार, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com