कोतवाली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बदायूँ। थाना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से संबंधित वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फईम पुत्र शमीम खाँ, निवासी मोहल्ला कबूलपुरा, खारी कुआं, थाना कोतवाली, जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। अभियुक्त वाद संख्या 10251/22, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित/वारंटी था। मामले में अगली पेशी 25 नवंबर 2026 को एसीजेएम द्वितीय, बदायूँ के न्यायालय में निर्धारित है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त फईम का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है, जिसमें—
– मुकदमा संख्या 10251/22 — धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली बदायूँ
– मु0अ0सं0 339/2021 — धारा 323/324/504 भादवि, थाना कोतवाली बदायूँ
– मु0अ0सं0 175/2020 — धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली बदायूँ
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com