10:55 am Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

अभिगांव गौशाला में गोवंशों की मौत का आरोप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

बदायूं

बदायूं ब्रेकिंग: अभिगांव गौशाला में गोवंशों की मौत का आरोप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

केशव गुप्ता

बदायूं। अभिगांव स्थित गौशाला में गोवंशों की मौत और अव्यवस्थाओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने गौशाला का दौरा कर मौके पर गोवंशों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने गौशाला में क्षमता से कई गुना अधिक गोवंश रखे जाने और पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने की जानकारी जिलाध्यक्ष को दी।
ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 50 गोवंशों की क्षमता वाले टीनशेड में लगभग 300 गोवंश रखे गए हैं, जबकि 250 से अधिक गोवंश खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। बारिश और धूप से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने का भी आरोप लगाया गया। इसके अलावा 300 गोवंशों के लिए भूसा रखने तक की पर्याप्त जगह नहीं होने का दावा ग्रामीणों ने किया।
ग्रामीणों ने 82 से अधिक गोवंशों की मौत होने का आरोप लगाया। वहीं, अजीत यादव के अनुसार, पहले गौशाला में करीब 480 गोवंश मौजूद थे, जबकि वर्तमान में लगभग 300 गोवंश ही दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने शेष गोवंशों के संबंध में प्रशासन से जानकारी मांगे जाने की बात कही।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि “योगी सरकार में गौशालाएं गोवंशों की मृत्युशालाएं बन गई हैं।” उन्होंने गोवंशों की स्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही गौशालाओं के नाम पर कथित भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग भी उठाई।
दौरे के दौरान नवनीत यादव, सुरेंद्र सिंह, विनय, सर्वेंद्र, धर्मपाल यादव, आदेश, सुधीर यादव, राम मोहन समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.