बदायूं पुलिस खिलाड़ियों ने 74वीं यूपी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में जीते पदक
बदायूं। जनपद बदायूं के पुलिस खिलाड़ियों ने 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) वॉलीबॉल एवं सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक अर्जित किए।
प्रतियोगिता का आयोजन 10 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक पुलिस लाइन, गौतमबुद्धनगर में किया गया। प्रतियोगिता में बरेली जोन की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जनपद बदायूं से प्रतिभाग करने वाले पुलिस खिलाड़ियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए।
पदक जीतने वाले खिलाड़ी—
– म0आ0 निकिता शर्मा — रेगु एवं क्वाड स्पर्धा में 1-1 स्वर्ण पदक, कुल 2 स्वर्ण पदक
– म0आ0 सूजी बालियान — क्वाड स्पर्धा में 1 स्वर्ण पदक
– म0आ0 प्रीती — रेगु स्पर्धा में 1 स्वर्ण पदक
– का0 अर्चित राणा — वॉलीबॉल स्पर्धा में 1 कांस्य पदक
पुलिस खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com