10:50 pm Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

डीएम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, तैयारियां तेज
बदायूँ: 30 सितम्बर। बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जनपद में स्थापित 10 मतदेय स्थलों पर निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त हो रहा है। इस रिक्ति को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितम्बर 2026 को जारी हो चुकी है। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर निर्धारित है। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक तथा मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में स्थापित सभी 10 मतदेय स्थलों पर मतदान से पूर्व आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ0 अन्जुम बी ने बताया कि खण्ड शिक्षक निर्वाचन बरेली-मुरादाबाद क्षेत्र 2026 संपन्न कराये जाने हेतु कलेक्ट्रेट बदायूं स्थित कक्ष संख्या 15 में खंड शिक्षक निर्वाचन कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जिसमें टेलीफोन नंबर 05832-266505 स्थापित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन से सम्बन्धित किसी व्यक्ति को कोई शिकायत दर्ज करानी है तो टेलीफोन नंबर 05832-266505 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9454417596 भी सम्पर्क किया जा सकता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
—-

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.