बिल्सी। उमंग कार्यक्रम के तहत आयोजित जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंघला द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल के ग्रामवासियों ने छात्राओं और शिक्षकों का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। ग्राम प्रधान मुजाहिद खान समेत ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और छात्राओं को बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कक्षा सात की छात्रा अंजली और कक्षा आठ की छात्रा मधु को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में छात्राओं की भागीदारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। स्वागत करने वालों में जितेंद्र तिवारी, डॉ. प्रदीप गुप्ता, हरिओम शाक्य, महेंद्र पाल शाक्य, महेंद्र पाल शर्मा और यशपाल सिंह शामिल रहे। विद्यालय की ओर से प्रभारी प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव, अरविंद जैन, रामप्रताप सिंह, मुकेश कुमार और रचना गुप्ता मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com