पुलिस ने बेटे के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, घटना की जांच शुरू
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव। गांव गंज में मिर्च की फसल से जुड़े हिसाब को लेकर बुधवार सुबह पारिवारिक विवाद हो गया। देखते ही देखते पिता-पुत्र के बीच कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान पिता के सिर में लोहे की रॉड लगने से वह घायल हो गए।
प्रेमपाल के मुताबिक, मिर्च की फसल के हिसाब को लेकर उनके बेटे रंजीत से बातचीत के दौरान विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान रंजीत ने गुस्से में लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया। चोट लगने के बाद प्रेमपाल थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर रंजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com