उझानी (बदायूं) 30 सितंबर ।
नगर के स्टेशन रोड स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में सोमवार से शुरू हुआ 11 दिवसीय अखंड महामंत्र जाप पूरे भक्तिमय माहौल में जारी है। मंदिर परिसर इन दिनों ‘हरे राम हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे’ के मधुर जयघोष से गूंज रहा है। बुधवार को तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाप में शामिल हुए।

विद्वान आचार्य पप्पू शर्मा की देखरेख में यह अखंड जाप रात-दिन अनवरत चल रहा है। प्रतिदिन सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर महामंत्र जाप में भाग ले रहे हैं।
मंदिर को आकर्षक फूल बंगले से सजाया गया है। ठाकुर जी का प्रतिदिन होने वाला भव्य श्रृंगार और फूल बंगला दर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र बना हुआ है।
मंदिर समिति के अनुसार महोत्सव का समापन 8 अक्टूबर को हवन-पूजन और विशाल प्रसादी भंडारे के साथ किया जाएगा।

इस अवसर पर समाजसेवी मनीष गोयल सर्राफ, अवधेश गोयल, गिरीश चंद्र वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, ओमप्रकाश अदलक्खा, महेन्द्र सक्सेना एडवोकेट, संजीव आजाद, ए.के. शर्मा, गोपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com